बोकारो: स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खोल रही है परियोजना सहित क्षेत्र में फैली गंदगी

जारंगडीह परियोजना कार्यालय में बीते दिन स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अपने तथा अपने आसपास क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए परियोजना पदाधिकारी सहित परियोजना में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली।

बोकारो: जिले के बेरमो कोयलांचल में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में फैली गंदगी और परियोजना के आसपास बसे सीसीएल कॉलोनी में फ़ैली गंदगी की तस्वीरें स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खोल रही है। तस्वीरें बंया कर रही है कि कैसे सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। अब बुद्धिजीवी को ये चिंता सता रही है कि आखिर ये खाना पूर्तिक्यों? 

जहां एक ओर जारंगडीह परियोजना कार्यालय में बीते दिन स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अपने तथा अपने आसपास क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए परियोजना पदाधिकारी सहित परियोजना में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के बाद ये तस्वीरें सवाल कर रही जिससे बुद्धिजीवी लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है। वहीं इस पुरे मामले पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू ने चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि आखिर स्वच्छता अभियान से ये खिलवाड़ क्यों? क्यों खानापूर्ति के लिए शपथ ली जा रही है। अधिकारी शपथ दिलाने की जगह खुद शपथ लें की संवेदक से कंपनी द्वारा आवांटित एएमसी के तहत सफाई कार्य को हर हाल में शत- प्रतिशत करायेंगे तो स्वच्छता अभियान का मकसद खुद पूरा हो जाएगा। चूंकि विडम्बना यह देखने को मिल रही है कि साफ सफाई के लिए लाखों रूपए का संवेदकों को निविदा के माध्यम से कार्य आवंटित किया गया है। फिर सफाई क्यों नहीं? उन्होंने कहा की भौतिक स्थलों पर सीसीएल के तमाम कॉलोनी का जायजा विभाग के कोई भी अधिकारी लेंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। 

मजदूर नेता शकील आलम ने कहा कि जारंगडीह परियोजना कार्यालय में शौचालय शौच जाने लायक नहीं है गंदगी के कारण कर्मचारी जाना नहीं चाहते हैं। वंही दूसरी ओर जारंगडीह बाजार के समीप कचड़ा का अंबार पड़ा है। सीसीएल कर्मी संतोष मंडल ने कहा कि सिविल विभाग के अधिकारियों को कई बार कॉलोनी में फैली गंदगी को साफ सफाई करने की बात कही पर वे सभी सुनते हैं पर सफाई करते नहीं जिससे गंदगी और बदबू की समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं इस पुरे मामले को सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार को दुरभाष पर सम्पर्क कर मामले से अवगत कराया गया और उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि अभियान तो अभी शुरुआत हुई है सफाई होगी।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More