मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया पदभार ग्रहण, सचिवालय कर्मियों ने दी बधाई व शुभकामनायें
-1024x614.jpg)
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. इस दौरान चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी, कैबिनेट सेक्रेट्री वंदना दादेल सहित अन्य आला अफसरों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी.
रांची: झामुमो के कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और पदभार ग्रहण किया.
इस दौरान चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी, कैबिनेट सेक्रेट्री वंदना दादेल सहित अन्य आला अफसरों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी. झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद के नेतृत्व में सचिवालय कर्मियों ने भी सीएम का स्वागत किया.


