Jamshedpur News: दारीसोल चेकपोस्ट पर दो वाहनों से 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद

जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से 4 लाख रुपये और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए. दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

जमशेदपुर/बहरागोड़ा: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. जगह जगह चेक नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि चुनाव के दौरान धन-बल से चुनाव को प्रभावित न किया जा सके. इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड़ क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 

चेकिंग के दौरान मंगलवार को 2 वाहनों से 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से 4 लाख रुपये और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए. दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More