कल्पना सोरेन आज करेंगी रोड शो, महुआ माजी के समर्थन में मांगेंगी वोट

रोड शो नेपाल हाउस से शुरू होकर महादेव मंडा, कर्बला चौक, गुदड़ी चौक, तड़पखना, अपर बाजार, जैन मंदिर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर, चुना भट्टा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन आज शाम 6 बजे रांची में रोड शो करेंगी. रोड शो में वह रांची विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी के समर्थन में प्रचार करेंगी. रोड शो में बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता समर्थक और आमजन शामिल रहेंगे.

पूर्व नियोजित कार्यक्रम में के तहत यह रोड शो नेपाल हाउस से शुरू होकर महादेव मंडा, कर्बला चौक, गुदड़ी चौक, तड़पखना, अपर बाजार, जैन मंदिर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर, चुना भट्टा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More