मान मन्नौवल के बाद माने मुनचुन राय, वापस लिया नामांकन

ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि रांची में भाजपा का वोट बंटने का खतरा कम हो चला है. इसका सीधा फायदा रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता सीपी सिंह को मिलेगा.
रांची: रांची विधानसभा सीट से मुनचुन राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इससे पूर्व विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले संदीप वर्मा ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था. इस तरह अब ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि रांची में भाजपा का वोट बंटने का खतरा कम हो चला है.
इसका सीधा फायदा रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता सीपी सिंह को मिलेगा. बता दें कि मुनचुन राय को मनाने के लिए भाजपा की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा था. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह भी उनके आवास पहुंचे थे. आखिरकार मुनचुन राय ने नामांकन वापस ले लिया.


