झारखंड विस चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया का हिस्सा नहीं: लाल किशोर नाथ शाहदेव

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के सपा प्रत्याशी अकील अख्तर द्वारा गलत तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो पोस्टर एवं सोशल मीडिया साइट पर अपने साथ इस्तेमाल किया जा रहा है.
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी निशांत आलम है, जिनका नामांकन कल होगा. नामांकन के समय में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद सहित प्रदेश के कई गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के सपा प्रत्याशी अकील अख्तर द्वारा गलत तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो पोस्टर एवं सोशल मीडिया साइट पर अपने साथ इस्तेमाल किया जा रहा है जो सरासर गलत है, इसकी शिकायत चुनाव आयोग से किया जायेगा।


