आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने किया नामांकन, रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने की कही बात  

सुनीता चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में मैं भारी मतों से जीती थी. इस बार के चुनाव में वह रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी.

रामगढ़: आजसू की विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. वह रामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने SDO ऑफिस में नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के वक्त सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक लंबोदर महतो मौजूद थे. इस दौरान काफी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे.

सुनीता चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में मैं भारी मतों से जीती थी. इस बार के चुनाव में वह रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी. जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर कई अहम कदम उठाए हैं. जनता के बीच उनके द्वारा किया गया काम सेवा-भाव को उजागर कर रहा है. 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More