चिराग पासवान कल आयेंगे झारखंड, चतरा में जनार्दन पासवान के नामांकन में होंगे शामिल

जनार्दन पासवान के नामांकन के बाद चिराग पासवान भाजपा एवं एनडीए समर्थित सिमरिया विधानसभा के उम्मीदवार उज्जवल दास एवं भवनाथपुर विधानसभा के उम्मीदवार भानुप्रताप शाही के नामांकन में शामिल होंगे. 

रांची: लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान कल झारखंड आयेंगे. वह कल सुबह सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे. जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना हो जाएंगे. चिराग पासवान अपनी पार्टी के प्रत्याशी चतरा विधानसभा से उम्मीदवार जनार्दन पासवान के नामांकन में शामिल होंगे.

लोजपा (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि चिराग पासवान चतरा में जनार्दन पासवान के नामांकन के बाद रोड शो करेंगे एवं जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उसके बाद चिराग भाजपा एवं एनडीए समर्थित सिमरिया विधानसभा के उम्मीदवार उज्जवल दास एवं भवनाथपुर विधानसभा के उम्मीदवार भानुप्रताप शाही के नामांकन में शामिल होंगे. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More