Ranchi News: पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस

इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 216  पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं. शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की गयी. 

रांची: झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1, राँची परिसर स्थित परेड मैदान में “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन किया गया. समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड से लेकर पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की गयी. 

इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 216  पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिसमें झारखण्ड राज्य के हवलदार चौहान हेम्ब्रम  ने दिनांक 12 अगस्त 2024 को सजायाफ्ता कैदी की सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति के दौरान कैदी द्वारा किये गये हमले में शहीद हुए थे. 

आरक्षी 285 सिकन्दर सिंह एवं आरक्षी 1053 सुकन राम, चतरा जिले में दिनांक 07 फ़रवरी 2024 को नक्सली हमले में शहीद हुए थे तथा आरक्षी 1305 रामदेव महतो 14 अगस्त 2023 को अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में अपने प्राणों की आहुति दी है. शहीदों के परिवारों के साथ झारखण्ड पुलिस के सभी पदाधिकारी / कर्मी हमेशा साथ खड़ा रहेगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More