कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कल, रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

कल सीएम हेमंत सोरेन कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले है. इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है.

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली चौक पर अब तक लगते आ रहे ट्रैफिक जाम से अब रांचीवासियों को निजात मिलने वाली है. दरअसल, कांटाटोली फ्लाईओवर अब बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. झारखंड सरकार कल यानी 4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रही है. कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. इस फ्लाईओवर के बन जाने से अब कांटाटोली चौक पर ट्रैफिक का लोड घट जायेगा जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी. 

बता दें कि कांटाटोली फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है. फ्लाइओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है. रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More