Ranchi News: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी को किया नमन

निपु सिंह ने कहा, बापू ने हर जाति धर्म के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने पूरा देश को बताया बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत कहो.

रांची: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं रांची जिला के समाजसेवी निपु सिंह ने 155वीं जयंती के अवसर पर मोराबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिल से नमन किया. इस मौके पर निपु सिंह ने कहा कि गांधी जी बापू के नाम से जाने जाते हैं वह बहुत ही ईमानदार पुरुष थे और भारत की आजादी के लिए ईमानदारी पूर्वक लड़ाई लडी़.

झारखंड राज्य सहित पूरे देश विदेश में बापू की भगवान की तरह पूजा की जाती है. निपु सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही भारत में एक अलग पहचान बनाई उनको प्यार से सभी राष्ट्रपिता भी कहते हैं और वह हर जाति धर्म के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने पूरा देश को बताया बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत कहो. इस मौके पर मंजय दुबे, निपु सिंह और रंजीत जयसवाल सहीत दर्जनों लोग मौजूद थे .

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More