गोचर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अंचल अधिकारी ने दिया आदेश

दुमका : अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत ने बाँसकुली मौजा की गोचर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अतिक्रमणकारियों को आदेश दिया है । शनिवार को अपराह्न में अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत ने राजस्व कर्मचारी मन्तेश्वर दास एवं एक अमीन के साथ यहां पहुंचे थे।

अतिक्रमणकारी अनूप जोशी, गोपाल जोशी, दिलीप जोशी एवं शोभा जोशी ने यहां भूमाफिया भूपेन दे एवं लोचन गोराई के माध्यम से विभिन्न रैयतों का 28 बीघा खेतिहर जमीन का केवाला डीड के माध्यम से क्रय कर उस जमीन के साथ 32 बीघा गोचर जमीन को अतिक्रमण कर चारदीवारी बना कर घेर लिया है। जमीन की प्रकृति बदल कर हस्तांतरण कर गोचर जमीन के साथ वन भूमि, खास जमीन को अतिक्रमण करने की समाचार प्रकाशित हुआ है। उसी समाचार को संज्ञान में लेकर सीओ ने गोचर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया है।

जोशी ब्रदर्स दुमका एवं रांची में रहता है। गांव के अशोक गोराई ने बताया है कि यहां अतिक्रमणकरियों के प्रतिनिधि भूपेन एवं लोचन ने गोचर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही है ।अशोक ने बताया है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोलह आना रैयत के उपस्थिति में जमीन का सीमांकन कराना होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More