जामताड़ा में होगा तीन दिवसीय विद्यासागर लिटिल मैगजीन मेला, बैठक में लिये गए कई फैसले

दुमका : संत एनथौनी स्कूल, जामताड़ा के सभागार में ईश्वर चन्द्र विद्यासागर लिटिल मैगजीन. सह. ग्रन्थ मेला आयोजन समिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक चेयर पर्सन डाक्टर दीपक कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें 28 से 30 जुलाई जामताड़ा में लिटिल मैगजीन मेला मेला आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके लिए एक इमपावर्ड कमेटी गठित की गयी और कई निर्णय लिए गए।

आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में डाक्टर पार्थ कुमार बोस, संरक्षण मंडली में डाक्टर काशीनाथ चटर्जी, गौतम चटर्जी, चंचल राय, अधिवक्ता मुक्ता मंडल, सुनील बास्की, प्रोफेसर दीनेश दीनमणि, चेयरपर्सन के पद पर डाक्टर दीपक कुमार सेन, उपाध्यक्ष के पद पर डाक्टर पीके सरखेल, चंडीदास पुरी, डाक्टर एनसी गांधी, चन्द्र शेखर यादव, सचिव. सह. समन्वयक के रूप में डीडी भंडारी, संयुक्त सचिव. सह. सह समन्वयक के रूप में डाक्टर कांचन गोपाल मंडल एवं नबारुन मल्लिक, कोषाध्यक्ष के रूप में रास बिहारी मंडल एवं मुक्ता राम दत्त और प्रवक्ता के रूप में रबी सिंह को शामिल किया गया।

इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कोष संग्रह, विभिन्न क्षेत्रीय भाषा के पत्र -पत्रिका के संपादकों एवं प्रकाशकों, शिक्षाविदों को मेले में अंश हिस्सा लेने हेतु आमंत्रित करने, वातावरण निर्माण करने, विभिन्न शिक्षा प्रतिष्ठानों से संपर्क स्थापित करने आदि निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से डाक्टर केएन चटर्जी, डाक्टर दीपक कुमार सेन, डीडी भंडारी, चंडीदास पुरी, डाक्टर कांचन गोपाल मंडल, रबी सिंह, पूजा चटर्जी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More