साहिबगंज में जयंती पर याद किए गए विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर

साहिबगंज : विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर की 162वीं जन्म जयंती समारोह पर साहिबगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिले के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, विशिष्ठ अतिथि रेलवे मजिस्ट्रेट अमित कुमार गुप्ता व अतिथि के रूप में डॉ अमरनाथ चक्रवर्ती मौजूद थे। इन्होंने ठाकुर रवींद्र नाथ टैगोर के रेलवे परिसर में स्थित मार्बल चित्र पर माल्यार्पण किया।

साथ ही जिला टैगोर विचार मंच के अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार सिंह, सचिव हिमांशु गुहा, डॉ देवव्रत, शशि कुमार सुमन, अनवर अली, राजेश गौड़, सुवीर सरकार अधिवक्ता संजय देव, सिद्दीकी, राजकुमार, रेलवे के सीनियर इंजीनियर प्रीतम कुमार, बड़ा बाबू मनोज कुमार, काशी नवोदय विद्यालय के राजू कुमार गौड़, चंद्रभूषण, रेलवे सीएचआई अरुण हरी श्याम उरांव आदि ने टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

डीडीसी ने कहा रवींद्र नाथ टैगोर को साहित्य जगत में पहला नोबेल पुरुष्कार मिला, जिससे राष्ट्र गौरवान्व्ति हुआ। उन्होंने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और जल पर अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया।वे आधुनिक साहित्य के शिल्पीकार थे।

हम भी वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर साहित्य के साथ प्रकृति संरक्षण पर ध्यान दें। इस दौरान बारिश में जल संरक्षण करने व पेड़ लगाने पर जोर दिया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More