नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, रफ्तार के मामले में बुलेट फेल, रेल मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली डेस्क: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) ने ट्रायल के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रेल मंत्री ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम से युक्त है, जो कोरोना व अन्य तरह की बीमारियों से मुक्त रखेगा। बताते चलें कि यह ट्रेन आगामी कुछ समय में अहमदाबाद से मुंबई रेल खंड पर परिचालन के लिए तैयार है।
ट्रायल रन के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का तीसरा ट्रायल गुरुवार को पूरा हुआ। इसने जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 52 सेकंड में ही पूरा कर लिया, जबकि इसी स्पीड को हासिल करने में बुलेट ट्रेन को 54.6 सेकंड का टाइम लगता है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने में सक्षम है, जबकि पुराने वाली ट्रेन की अधिकतम रफ्तार प्रति घंटे 160 किलोमीटर की है।
आत्मनिर्भर भारत की रफ़्तार… #VandeBharat-2 at 180 kmph. pic.twitter.com/1tiHyEaAMj
— Ashwini Vaishnaw (मोदी का परिवार) (@AshwiniVaishnaw) August 26, 2022
उन्होंने कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन में कई तरह की विशेषताएं हैं। गुणवत्ता एवं सवारी सूचकांक के मामले में काफी सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का टोटल स्कोर 3.2 है वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.9 है। सफलता मिलने के बाद ही तमाम 400 वंदे भारत ट्रेन देश में समेत रेलवे की प्रीमियम दुरंतो, शताब्दी, राजधानी सहित बाकी ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाना है। बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाया जा सकता है।


