दुमका की अंकिता की रिम्स में मौत, सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डाल जलाया था

दुमका/रांची : झारखंड के दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह की रहने वाली अंकिता सिंह की शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पांच दिन पहले उन्हें एक सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डाल कर जला दिया था, जिससे वे बुरी तरह झुलस गयी थीं और उनका इलाज चल रहा था।
अंकिता ने उस सिरफिरे के प्रेम प्रस्तावों को ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने उन्हें घर में सोते अवस्था में पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। यह मंगलवार की घटना है। गंभीर हाल में आरंभिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी सघन चिकित्सा कर रहे थे।
इस घटना के बाद दुमका में लोगों के मन में आक्रोश है। लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना दुःख और गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।


