प्रकृति संरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, वनस्पति विज्ञान के छात्रों पर विदाई समारोह का आयोजन

साहिबगंज : आज वनस्पति विज्ञान विभाग, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान फाइनल ईयर के छात्रों का विदाई समारोह सह विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर गोष्ठी आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष एवं कार्यक्रम का संचालन व आयोजन छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ मीरा चौधरी जो मात्र एक शिक्षक होते हुए इंटर से पीजी तक के छात्र छात्राओं को पढ़ाती हैं, उनका यह कार्य बहुत सहारनीय है। शिक्षक भर्ती सरकार के द्वारा होना है पर जो भी संसाधन है हम सभी छात्रों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

विषय प्रवेश कराते हुए डॉ मीरा चौधरी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति, शिक्षकों की घोर कमी के बाद भी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन में रह कर पठन-पाठन सुचारू रूप से किया, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। डॉ मीरा चौधरी ने कहा कि वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राएं आज विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के मौके पर पेड़-पौधे लगाएं, पर्यावरण, प्रकृति, मिट्टी को संरक्षित करें।

वहीं, भूवैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि हर साल 28 जुलाई को विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे उन पेड़ों और जानवरों का संरक्षण करना उद्देश्य है, जो पृथ्वी के वातावरण से धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान, प्रोजेक्ट टाइगर आदि प्रकृति के संरक्षण के लिए भारत की ओर से की गई कई पहलों में से एक है। यह दिन इस बात को भी प्रस्तुत करता है कि एक स्वस्थ वातावरण एक स्थिर और उत्पादक समाज की नींव है।

इस दिन को मनाने का कारण क्या है?

वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की बेहतर सुरक्षा के लिए स्वस्थ वातावरण एवं पर्यावरण का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। प्रकृति के लिए कई खतरे मनुष्यों ने पैदा किया है। जैसे वनों की कटाई, वन्यजीव का अवैध कारोबार, प्रदूषण, प्लास्टिक, रसायनों का उपयोग इत्यादि। पृथ्वी ने मनुष्य को पानी, हवा, मिट्टी, मिनरल्स, पेड़, जानवर, भोजन आदि जैसी बुनियादी चीजें दी है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि प्रकृति को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखे। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और कई अन्य कारक धरती के ह्रास के लिए जिम्मेदार हैं। ये पर्यावरण को प्रभावित करते हैं और इसके नुकसान को ही रोकने एवं भविष्य की पीढ़ीयों को बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

वनस्पति विज्ञान के छात्रों के लिए झारखंड साहिबगंज में अपार संभावनाएं हैं एवं प्रतियोगिताओं के दृष्टिकोण से आपका लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें हम शिक्षक सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

पेड़ पौधा पर शोध कार्य, उसका नमाकरण एवं नेट जेआरएफ आदि की तैयारी करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, आज देश को एक जिम्मेवार मानव संसाधन की जरूरत है। राजमहल पहाड़ी पर भी औषधीय पौधे एवं जीव, पेड़-पौधे के फॉसिल्स हैं जो राजमहल पहाड़ी क्षेत्रों में बिखरे पड़े हैं, उस पर भी शोध किया जा सकता है।
अगर आप असफल होते हैं तो उसे एक चुनौती के रूप में लेकर सफल होने के लिए कड़ी मेहनतए लगन और निरंतर अध्ययन और अभ्यास करें।

डॉ यश राज सिंह व डॉ राजीव कुमार सिंह ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। मंच संचालन करुणा ने किया। धन्यवाद डॉ मीरा चौधरी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्चना, निरूपा, अनूप, करुणा, निरूपा, श्वेता, मिथुन, अनुराग, स्टेफन, सविता, स्वीटी, करुणा आदि छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More