27°C Ranchi
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएमपी जवानों से भरी बस पलटी, मुजफ्फरपुर से आ रहे थे जमुई

जमुई : बिहार के मुजफ्फरपुर बीएमपी के जवानों से भरी पुलिस बस रविवार की सुबह मलयपुर थाना क्षेत्र के पावरग्रिड के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में कम से कम 10 जवान घायल हो गए जिसमें दो जवानों की स्थिति गंभीर है।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी जवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर से जमुई पुलिस लाइन आ रहे थे। इसी दौरान मलयपुर पावर ग्रिड के समीप बस चालक को झपकी आ गयी और बस अनियंत्रित हो गयी। बस के अनियंत्रित होने के बाद ड्राइवर बस से कूद गया जिसके बाद बस गड्ढे में पलट गई।

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मलायपुर पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा। घायल जवानों में गोविंद कुमार, अरुण कुमार, अमरनाथ कुमार, शशि कुमार, विमलेश, रंजन, धीरज शुक्ला के अलावा हवलदार प्रेमसागर राय और एसआइ श्रीकांत गुप्ता शामिल हैं।

 

वहीं, हादसे में सुरक्षित जवानों को पुलिस केंद्र जमुई के एमटी सार्जेंट प्रीतम कुमार की देखरेख में पुलिस केंद्र से दूसरे वाहन को बुलवाकर पुलिस केंद्र भेजा गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More