‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग शुरू, मुख्य भूमिका में होंगे आम्रपाली-रितेश

मनोरंजन डेस्क : भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे, अभिनेता रितेश पांडेय और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग गोरखपुर में शुरू हो गयी है। फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक प्रेमांशु सिंह एवं लेखक मनोज कुशवाहा हैं।
शूटिंग शुरू होने से पहले भाजपा सांसद और दिग्गज भोजपुरी स्टार अभिनेता रवि किशन के हाथों गोरखनाथ मंदिर परिसर में फिल्म का मुहूर्त सम्पन्न हुआ। मौके पर उन्होंने फिल्म के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करनेवाले सभी कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होने कहा कि यह बाबा का प्रदेश है, जहां कला और कलाकारों का सम्मान होता है।
आज फिल्म उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश पहली पसंद बन गया है। वहीं, धीरे धीरे हमारा गोरखपुर फिल्मों की शूटिंग के लिए हब बनती जा रही है, जो अच्छी बात है। वहीं, फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म बेहद ख़ास है।
‘दाग एगो लांछन’ में मुख्य भूमिका में भोजपुरी स्टार व सबकी चहेती आम्रपाली दुबे हैं, जो कहानी के केंद्र में हैं। उनके साथ रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित, सत्य प्रकाश और ज्योति कलश है। फ़िल्म के सह निर्माता सुशांत उज्जवल, छायांकन मनोज कुमार सिंह का है।




