पाकिस्तान के पेशावर में मसजिद में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 30 मरे, 80 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर की एक मसजिद में शुक्रवार को हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और 80 लोग घायल हो गए। यह घटना चार फरवरी को पाकिस्तान के पेशावर के कोचा रिसालदार एरियिा में स्थित एक सिया मसजिद में घटी। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन न्यूज ने लेडी रिडिंग हॉस्पिटल के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि वहां अबतक 30 शव पहुंच चुके हैं।

खैबर पख्तूनवा प्रांत के मंत्री कमरान बंगास के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 80 लोगों घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनवा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने कहा है कि विस्फोट में 30 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा है कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने में दो आतंकी शामिल थे।


वहीं, पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर ने कहा है मोहम्मद ऐजाज खान ने कहा है कि इस हमले में एक पुलिस कर्मी भी मारा गया है। उन्होंने कहा है कि आरंभिक जानकारी के अनुसार, दो हमलावरों ने शहर के क्वाइसा खवानी बाजार स्थित एक मसजिद के अंदर घुसने का प्रयास किया और वहां खड़े पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया। जबकि दूसरा हमलावर मसजिद के अंदर घुस गया और उसने विस्फोट कर दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More