बृहद झारखंड और बेहतर झारखंड के लिए फिर एक बार उलगुलान का ऐलान

मार्च में दिल्ली चलो कार्यक्रम की घोषणा

जमशेदपुर : सोमवार को निर्मल गेस्ट हाउस स्थित सभागार में झारखंड राज्य के निर्माताओं में शामिल पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा दोनों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य स्थापना के 22 वर्षों के अंतराल पर झारखंड की ना तो तस्वीर बदली और न ही तकदीर बदली। परिवर्तन के नाम पर सिर्फ नेतृत्व और सरकार बदली। सपनों का झारखंड यानी शहीदों के अरमानों का झारखंड और जन आकांक्षाओं के अनुरूप खरा नहीं उतर पाया। बृहद झारखंड और बेहतर झारखंड एक सपना ही रह गया, इसलिए परिकल्पित झारखंड जो बिहार, बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश 4 राज्यों के अंतर्गत सीमावर्ती भौगोलिक सीमा से रेखांकित है जो भाषा और संस्कृति की इकाई है, उसे फिर से एकीकृत झारखंड बनाने के लिए फिर एक बार उलगुलान करने की जरूरत है।

नेता द्वय ने कहा है की उसके लिए आगामी 2023 में मार्च माह के अंदर दिल्ली का चलो कार्यक्रम होगा, जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बिहार-झारखंड के अंतर्गत ओडिशा के चार जिला क्रमशः मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, संबलपुर और पश्चिम बंगाल के 3 जिले पुरुलिया, मदनापुर, बांकुड़ा तथा छत्तीसगढ़ के सरगुजा और रायगढ़ को शामिल करना है। यह क्षेत्र झारखंडी सांस्कृतिक इकाई की अविभाज्य अंग है, जो भौगोलिक सीमा से रेखांकित है। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने संयुक्त रूप से ऐलान किया कि कुड़मी जाति समाज के अलावा कुम्हार, कमार, तांती, तेली, मंडल, गोप, घटवाल और घासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के लिए संपूर्ण झारखंड में फिर से उलगुलान होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More