श्रद्धा ने 2020 में ही पुलिस को बताया था कि आफताब उसकी हत्या कर शव को टुकड़े कर फेंक देगा

मुंबई : श्रद्धा वालकर हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआइ की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा वालकर ने 2020 में ही पुलिस को बताया था कि आफताब पूनावाला उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंक देगा। एक पत्र सामने आया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि श्रद्धा वालकर ने 2020 में महाराष्ट्र के पालघर में तूलिंज पुलिस स्टेशन को पत्र लिख कर यह बात कही थी।

श्रद्धा ने पुलिस को बताया था कि आफताब उसकी पिटाई करता है और हत्या की धमकी देता है। आफताब श्रद्धा की हत्या का आरोपी है। यह पत्र नंवबर 2020 का है और श्रद्धा ने पुलिस को बताया है कि आज उसने मेरी हत्या की भी कोशिश की और हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंक देने की धमकी देता है। श्रद्धा के अनुसार, आफताब उसके साथ पिछले छह महीने से मारपीट कर रहा है। श्रद्धा ने लिखा है कि उसके परिजनों को भी इस बात की जानकारी है कि आफताब मेरे साथ मारपीट करता है और मुझे मारने की कोशिश की।

श्रद्धा ने पत्र में पुलिस को बताया है कि अब उसकी आफताब के साथ रहने की इच्छा नहीं है। श्रद्धा वालकर दिल्ली के महारौली इलाके में आफताब के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रह रही थी। आफताब ने इस साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर वह उन्हें बारी-बारी से बाहर फेंक रहा था।

श्रद्धा ने परिवार वालों का विरोध कर आफताब के साथ लिव इन में रहने का निर्णय लिया था। आफताब की इन दिनों पॉलीग्राफी टेस्ट हो रही है। दोनों की मुलाकात डेटिंग साइट पर हुई थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More