असम-मेघालय सीमा पर गोलीबारी में छह की मौत, मेघालय के सात जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक

शिलांग : असम और मेघालय सीमा पर मुकरोह इलाके में मंगलवार को हुई फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गयी। मरने वाले लोगों में असम वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। वेस्ट जैंतिया जिले में पड़ने वाले मुकरोह में यह घटना तब घटित हुई जब एक ट्रक को तस्करी के लकड़ी के साथ रोका गया। इस ट्रक को रोके जाने के बाद दो पक्षों में झड़प हो गयी और गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी।
मेघालय सरकार ने 48 घंटों के लिए 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में आज हुई फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। pic.twitter.com/TN4dVidfoT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2022
मिली जानकारी के अनुसार, तस्करी के लकड़ी लदे ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग की टीम ने आज सुबह रोका था। मेघालय के मुख्यमंत्री ने बताया कोनराड संगमा ने कहा है कि घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेघालय पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज की गई। घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जाएगी। मेघालय के सीएम ने कहा कि मैंने असम के सीएम से बात की है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है।
घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेघालय पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई। घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जाएगी। मैंने असम के सीएम से बात की है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है: मेघालय CM कोनराड संगमा pic.twitter.com/5eOsPSzgXQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2022
तनाव के मद्देनजर मेघालय सरकार ने अगले 48 घंटे के लिए सात जिलों में मोबाइल इंटनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। मेघालय सरकार के बयान में कहा गया है कि वेस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ खासी हिल्स में इंटरनेट सेवा पर रोक लगायी गयी है।


