भारतीय संस्कृति और सफलता की सार्थकता जरूरी : डॉ रणजीत कुमार सिंह

मॉडल कॉलेज, राजमहल में भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा की जानकारी दी गई
साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी दी गई। परीक्षा की विस्तृत जानकारी गायत्री शक्ति पीठ, साहिबगंज के कमल कांत मंडल, जिला संयोजक से मिली। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। परीक्षा की तिथि तीन दिसंबर 2022 है। मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा करने, पाठ्यक्रम की जानकारी, अनुशासन पढ़ाई में निरंतरता और परिश्रम के महत्व पर चर्चा की।
प्रवीर सिंह ने भारतीय ज्ञान परीक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने इस अवसर पर अपनी संस्कृति के महत्व को भी बताया। प्रचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा गायत्री शक्तिपीठ, हरिद्वार के द्वारा आयोजित की जायेगी और विद्यार्थियों से अनुरोध है जो भी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं मॉडल कॉलेज राजमहल में आकर नामांकन करा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को सर्टिफिकेट दिया जायेगा। प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र नकद राशि के साथ दिया जाएगा और शैक्षणिक भ्रमण किया जाएगा। आज मॉडल कॉलेज राजमहल, बीएलएनएल बोहरा डिग्री और इंटर कॉलेज आदि कॉलेज स्कूल से संपर्क किया गया।
साहिबगंज जिले से अबतक 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन किया गया है। आज के कार्यक्रम के सफल अायोजन में मोहन कुमार सिंह, हैप्पी सिन्हा एवं मनीष महतो आदि की भूमिका रही।


