डॉ दीपक व डॉ काशीनाथ ने किया मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज का दौरा

रानीश्वर (दुमका) : शिल्पे अनन्या पत्रिका के संपादक डॉ दीपक कुमार सेन एवं ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ काशीनाथ चटर्जी ने बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के राज्य सचिव गौतम चटर्जी के साथ शुक्रवार की देर शाम मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज का परिभ्रमण किया। मौके पर उन्होंने विज्ञान ब्लॉक, कॉलेज गार्डन और कंप्यूटर लैब का जायजा लिया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं सत्यापन परिषद ने इस महीने कॉलेज का मूल्यांकन किया था। इससे पहले वर्ष 1917 में नेक ने कॉलेज का मूल्यांकन कर बी ग्रेड दिया था। वर्तमान प्राचार्य डॉ खान उस समय से कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। 32 साल से रइस बाबू प्राचार्य हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी घोष, बिहार सरकार के सेवानिवृत्त एडीएम अहमद हुसैन खान, पूर्व मुखिया रामपद पाल, सेवानिवृत्त अध्यापक बेनीमाधव लायेक एवं कुणाल दास इस कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष थे। स्थानीय बुद्धिजीवी असित रंजन चटर्जी, सुधीर साहा, राजा मरांडी, अजित पाल, जामताड़ा के विधायक फुरकान अंसारी, वर्तमान सांसद शिबू सोरेन और विधायक नलिन सोरेन ने कॉलेज के विकास में मदद की है। इस बार भी बी ग्रेड प्राप्त होने पर परिदर्शन दल ने प्राचार्य एवं अध्यापकों की सराहना की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More