राजमहल मॉडल कॉलेज में नामांकन के लिए 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज, राजमहल में अन्य विषयों के साथ बॉटनी एवं जूलॉजी में भी नामांकन लिया जा रहा है। मॉडल कॉलेज, राजमहल में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अबतक नामांकन लिया है। वहीं, लगभग 190 ने आवेदन किया है। प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द छात्र-छात्राएं अपना अपना नामांकन करा लें एवं जो किसी कारण बस अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे चांसलर पोर्टल पर अप्लाई कर आवेदन कर सकते हैं।
छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए निःशुल्क आवेदन देने एवं स्थानीय मोहन कुमार से संपर्क कर कॉलेज अवधि में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र एवं मानविकी में विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें मुख्य रूप से भूगोल अर्थशास्त्र इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र आदि एवं मानविकी में संताली, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत आदि पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक पहल करने की बात कही है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय, झारखंड सरकार से अनुमति मिलते ही जल्दी ही इन विषयों में भी पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी।


