मुसलिम महिलाओं को बदनाम करने वाला #SulliDeals ऐप बनाने वाला ओंकारेश्वर ठाकुर गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने मुसलिम महिलाओं की कथित नीलामी वाले एक #SulliDeals सुल्ली डील्स ऐप बनानेे के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने 25 साल के ओंकारेश्वर ठाकुर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, वह मुसलिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर बनाए गए ट्राड ग्रुप का सदस्य था।

आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर इंदौर के न्यूयार्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है। उसने आइपीएस एकेडमी इंदौर से बीसीए की पढाई की है। पुलिस से शुरुआती पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप का सदस्य था और मुसलिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने का विचार शेयर करता था।

सुल्ली डील्स नामक ऐप पिछले साल बनाया गया था, जिसमें अनधिकृत ढंग से ली गयी तसवीरें अपलोड की जाती थी। इन तसवीरों से छेड़छाड़ भी की गयी थी और इसे नीलामी के लिए सूचिबद्ध किया जाता था।

पुलिस उसके पास मिले गैजेट्स की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More