गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की होटल में हत्या मामले में केस दर्ज, योगी व अखिलेश आज करेंगे पीड़िता से मुलाकात

गोरखपुर : गोरखपुर के एक होटल में कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। कारोबारी मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हमारा सहयोग किया है। हमारी एफआइआर दर्ज नहीं हो रहा था, उन्होंने हमारा केस दर्ज कराया है।

मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि जिस होटल में मेरे पति की हत्या हुई, उस होटल का लाइसेंस रद्द होना चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होटला का मालिक फिर से कहीं होटल न बनाए। उन्होने कहा कि वे होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल का मालिक अच्छा नहीं है, वह हमारे साथ सहयोग नहीं कर रहा है।


इससे पहले कानपुर के डीएम विशाख अय्यर ने कहा था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। गुप्ता परिवार कानपुर का रहने वाला है और वे लोग सिकी काम से गोरखपुर  गए थे।

मालूम हो कि कारोबारी की हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। मनीष गुप्ता की पत्नी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने पुलिस वालों पर अपने पति का हत्या का आरोप लगाया था।


मीनाक्षी गुप्ता ने कहा था कि पुलिस होटल चेकिंग के लिए पहुंची थी। उनके दो दोस्त हरियाणा के थे। उनलोगों ने पुलिस से कहा कि हम क्या आतंकवादी दिखते हैं, इसके बाद पुलिस वालों ने कहा कि हम पूरा कमरा चेक करेंगे और हमने चेक करने के लिए दे दिया। इसके बाद जब पुलिस वाले जाने लगे तो उन्होंने कहा दिया कि भाई संतुष्टि हो गयी या बाकी है। मीनाक्षी गुप्ता के अनुसार, उनके पति मनीष गुप्ता का यह कहना काल हो गया और इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने सबको मारा। उनके पति वहीं गिर गए और खून बहा लेकिन पुलिस वालों ने कोई एक्शन नहीं लिया। बहुत देर बाद उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने अपने पति के फोन की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More