यूपी चुनाव से पहले योगी मंत्रीमंडल का विस्तार

समृद्ध डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बस चार महीने ही रह गए हैं. विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार किया गया. योगी की कैबिनेट में आज कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. जितिन के मिलाकर मंत्री पद की शपथ लेने वालों में कुल मिलाकर सात मंत्री के नाम शामिल.

जाती समीकरण साधने की कोशिश

2022 विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट का विस्तार को बीजेपी की रणनीतिक कदम की तरह देखा जा रहा है. बीजेपी की कोशिश है कि यूपी के जातिगत समीकरणों को समझ कर साध लिया जाए. जिन चेहरों के मंत्री बनने की चर्चा है, उनकी जातियां उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में अहम जगह रखती हैं.

योगी मंत्रिमंडल में इस बार जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. वहीं, राज्यमंत्री के रूप में छत्रपाल गंगवार, पलटूराम , संगीता बलवंत बिंद, संजीव कुमार गोंड , दिनेश खटीक , धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल सिंह गंगवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

यूपी में सभी पार्टियों की नजर ब्राहम्ण वोट पर

यूपी में ब्राह्मण वोट बैंक पर इस बार सभी पार्टी की नजर है. इसका आंकलन ऐसे किया जा सकता है कि जुलाई में बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्‍या में ब्राह्मणों का एक सम्‍मेलन किया था. अगस्‍त में समाजवादी पार्टी ने जिला स्‍तर पर ब्राह्मण सम्‍मेलन करने शुरू किए. जितिन प्रसाद जिस तरह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए, उसे भी ब्राहाणवाद की राजनीति से जोड़कर देखा गया. सभीपार्टी ब्राह्मणों को क्‍यों लुभाना चाहती है, उसकी वजह यह है कि पिछले तीन चुनाव में बीजेपी को ब्राह्मणों के समर्थन से 40 प्रतिशत से ज्‍यादा वोट हासिल हुए हैं. अगर बीजेपी को ब्राहम्ण वोटों में क्षति पहुंचती है तो इसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिल सकता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More