यूपी एटीएस ने मौलाना कलीम सद्दिकी को किया गिरफ्तार, देश का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने का आरोप

लखनऊ : उत्तरप्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर के रहने वाले धर्मांतरण सिंडिकेट के सरगना मौलाना कलीम सिद्दिकी को मंगलवार रात मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना जामिया इमाम वल्लुल्लाह ट्रस्ट नामक संस्था के संचालक है, जो कई मदरसों को राशि उपलब्ध करवाता है। यूपी पुलिस के अनुसार, इस ट्रस्ट को विदेशों से काफी पैसा मिलता है।
यूपी एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को देश का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है।
UP ATS has arrested Maulana Kaleem Siddiqui, a resident of Muzaffarnagar, in connection with India’s largest religious conversion syndicate busted by the ATS. He runs Jamia Imam Waliullah trust that funds several madrassas for which he received huge foreign funding: Police pic.twitter.com/XxHIYhxJKx
— ANI UP (@ANINewsUP) September 22, 2021
उत्तरप्रदेश पुलिस के एडीजीे, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार किए गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिशा आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग की गयी थी, जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए।
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़ कर कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिसमें से छह के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। 4 के खिलाफ जांच चल रही है।
प्रशांत कुमार ने कहा कि जांच में तथ्य प्रकाश में आए कि मौलाना कलीम सिद्दिकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है।
जो सुनियोजित तरीके से संगठनात्मक रूप से किया जा रहा है। जिसमें देश के कई नामी लोग और संस्था शामिल हैं। तथ्य प्रमाणित हुआ है कि यह भारत का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट संचालित करता है, गैर मुस्लिमों को गुमराह करके,डराकर धर्मांतरित करता है: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था),यूपी https://t.co/MeMwZpxOft
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि यह कार्य नियोजित तरीके से संगठनात्मक रूप से किया जा रहा है। जिसमें देश के कई नामी लोग और संस्था शामिल हैं। तथ्य प्रमाणित हुआ है कि यह भारत का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट संचालित करता है। गैर मुस्लिमों को गुमराह करके, डरा कर धर्मांतरित करता है।
प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी तक की जांच के अनुसार मौलाना के ट्रस्ट के खाते में एकमुश्त 1.5 करोड़ रुपया बहरीन से आया है। अब तक की जांच से कुल 3 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। बीती रात लगभग 9 बजे मौलाना कलीम सिद्दिकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।
सपा ने आरोप को बताया झूठा
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान ने मौलाना कलीम सिद्दिकी की गिरफ्तारी पर आरोपों को निराधार बताा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुसलिमों का उत्पीड़न करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है।
This is wrong. The BJP government has no work other than harassing Muslims: Samajwadi Party MP Shafiqur Rahman Barq on the arrest of Maulana Kaleem Siddiqui by Uttar Pradesh ATS on charges of running a religious conversion syndicate pic.twitter.com/g8bbXmRalo
— ANI (@ANI) September 22, 2021


