झारखण्ड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र अपने घर से दूर पैसे कमाने गये, लेकिन घर वापस आने के भी पैसे नहीं बचे

रांची: अपने जीवन को और बेहतर बनाने की लालसा से लोग अपने घर और जन्म भूमि को छोडकर बडे शहरों में जाते है। मेहनत करते हैं कि कुछ पैसे जुटा लें जिससे उनके परिवार को सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उनका जीवन बेहतर हो सके। अनेक तकलीफों का सामना करते है, जिससे बेहतर भविष्य के लिये कुछ पैसे बचा सकें। लेकिन जब उन्हें कम्पनी काम कराकर पैसे ही न दें तो उन्की मनोदशा क्या रहेगी।
ऐसी ही घटना पश्चिमी सिंहभूम के 23 श्रमिकों के साथ हुई। वे रायगढ़ जिला में स्थित एल एंड टी (लार्सन एंड टुर्बो) कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे थे। कंपनी इन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दे रही थी। ऐसे में मुश्किल से काम कर रहे मजदूरों ने वापस लौटने का फैसला किया। पर उनके पास ट्रेन का टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं थे।
इन श्रमिकों ने झारखण्ड के श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने एल एंड टी के मैनेजर से बात कर सभी श्रमिकों के लिये ट्रेन भाड़े के मदद में 10 हजार रुपये की व्यवस्था करायी। एवं श्रमिकों के बकाया के भूग्तान जल्दी करने को कहा।
जिसके बाद कम्पनी ने जल्दी ही श्रमिकों के बकाया वेतन के भुगतान करने की बात कही है, साथ ही उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ से एसआरसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को चक्रधरपुर पहुँचाया है। श्रमिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।


