पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी को गार्ड मौत मामले में सीआइडी ने किया तलब

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी को सीआइडी ने तलब किया है। शुवेंदु अधिकारी को उनके गार्ड शुभव्रत चक्रवर्ती के मौत मामले में तलब किया गया है। गार्ड की मौत को अस्वाभाविक बताया गया है।
शुवेंदु अधिकारी को उनके र्गा के मौत मामले में सीआइडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीआइडी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए पेश होने का कहा है।
West Bengal Leader of Opposition Suvendu Adhikari has been summoned by CID in connection with the unnatural death case of his guard Subhabrata Chakraborty. He has been asked to appear before CID on Monday.
(File pic) pic.twitter.com/Qd8095h5pV
— ANI (@ANI) September 4, 2021
यह मामला पुराना है और तब शुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में होते थे और उसकी चीफ व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे भरोसमंद सहयोगी थे। शुभव्रत चक्रवर्ती की मौत 2018 में हुई थी।
सीआइडी यह जांच कर रही है कि चक्रवर्ती की मौत स्वाभाविक थी या उसमें कोई शामिल था।
शुवेंदु अधिकारी इस साल के आरंभ में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा के टिकट पर अपनी परंरपागत सीट नंदीग्राम से लड़े जहां उन्होंने ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया। हालांकि चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीतीं और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं।
उधर, केंद्रीय जांच एजेंसियां ममता बनर्जी की बहू व उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी रुचिरा बनर्जी से कोयला घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है।


