बर्थडे स्पेशल: पहली फिल्म से ही रातों- रात मशहूर हुईं थी विजेयता पंडित

मनोरंजन डेस्क: अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री और प्लेबैक सिंगर विजेयता पंडित का जन्म 25 अगस्त 1967 को हुआ था। विजेयता ने 1980 में आई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता कुमार गौरव के अपोजिट नजर आईं। फिल्म में दोनों की जोड़ी के साथ- साथ उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

पहली ही फिल्म की सफलता ने विजेयता पंडित को रातों-रात मशहूर कर दिया। उस दौर में हर कोई विजेयता पंडित के साथ काम करना चाहता था। लेकिन विजेयता ज्यादातर फिल्मों को ना कर देती थी। कहा जाता है कि पहली फिल्म में कुमार गौरव के साथ उनका ऑनस्क्रीन रोमांस सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ऑफस्क्रीन भी जारी रहा, जिसके कारण विजेयता ज्यादातर फिल्मों को ना कर देती थी।

लेकिन कुमार गौरव के साथ विजेयता का रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं सका और दोनों के रास्ते मंजिल पाने से पहले ही अलग हो गए। इसके बाद विजेयता ने एक और फिल्म की । जिसका नाम था ‘मोहब्बत’ । यह फिल्म 1985 में आई थी । ‘लव स्टोरी’ की तरह ‘मोहब्बत’ भी सुपरहिट हुई ।

विजेयता का करियर अभी शुरू ही हुआ था कि उन्होंने फिल्म डायरेक्टर समीर मलकान से 1986 में शादी कर ली । लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। विजेता की कुछ प्रमुख फिल्मों में जीते है शान से, दीवाना तेरे नाम का, जलजला आदि शामिल हैं। फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली विजेयता ने जल्द ही अभिनय से दूरी बना ली ।

इस दौरान विजेता की जिंदगी में सिंगर व म्यूजिक कम्पोजर आदेश श्रीवास्तव की एंट्री हुई। विजेयता और आदेश ने साल 1990 में शादी कर ली । विजेयता और आदेश के दो बेटे अवितेश और अनिवेश हैं ।आदेश ने विजेयता का एक पॉप एलबम निकाला । इस एलबम का नाम था ‘प्यार का इजहार’ । पॉप सिंगिंग में ये विजेयता का डेब्यू था।

इसके बाद विजेयता ने कई फिल्मों में गाने गाये, जिनमें अरे यारों मेरे प्यारो (जो जीता वहीं सिकंदर), क्यों ना हम मिलके प्यार (कभी हां कभी ना), जब नहीं आये थे(देव) आदि शामिल हैं। साल 2005 में विजेयता के पति आदेश का निधन हो गया।जिसके बाद विजेयता टूट सी गईं। फिलहाल वह लम्बे समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर है और रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों वह कुछ आर्थिक तंगी से भी गुजर रही हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More