अफगानिस्तान : हर शख्स देश छोड़ भागने की कोशिश में, विमान के पास ट्रेन-बस की तरह लगी झुंड, देखें वीडियो

काबुल : तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही अफगान नागरिक डरे हुए हैं। हर नागरिक इस अशांत व आतंकियों के कब्जे वाले मुल्क को छोड़ कर भागना चाहता है। मंजर यह है कि लोग हवाई जहाज पर सवार होने के लिए इस तरह लुझ रहे हैं जैसे वह कोई बस या ट्रेन हो, जिसके गेट व छत तक पर लोग सवार होने से बाज नहीं आते।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है और वह वायरल हो गया है। लोग उस वीडियो को ट्वीट कर गुस्सा, दुःख व अफसोस जता रहे हैं कि यह कैसी स्थिति है और एक मुल्क का क्या हाल हो गया है।


इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि लोग बड़ी संख्या में हवाई जहाज पर सवार होने के लिए जुटे हैं। विमान पर लोग लटकने के लिए तैयार हैं। इसी दौरान जब विमान रवने पर चलने लगता है तो लोग उसके साथ दौड़ते नजर आते हैं।

इस वीडियो को टोलो न्यूज ने ट्वीट किया है। विमान अमेरिकी मिलिट्री का है, जिसकी सीढियों तक पर लोग लटके हुए दिख रहे हैं। यह स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि जब विमान रनवे पर आगे बढ जाता है तब भी उसकी पंखियों पर लोग लटके हुए हैं और जगह बनाकर खुद को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस विमान से गिर कर कई लोगों की मौत होने की भी खबरें आ रही हैं, हालांकि आंकड़ा विरोधाभाषी हैं। कुछ रिपोर्ट में तीन तो कुछ में पांच लोगों की मौत की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More