हैती में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 700 से अधिक लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल

हैती: कैरेबियाई देश हैती में शनिवार को आये जबरदस्त भूकंप में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 700 से अधिक पहुंच गई है और घायलों की संख्या 2800 से अधिक है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। इस भूकंप के चलते हजारों घर नष्ट हो गए जिसके चलते हजारों की संख्या में लोगों को सड़कों या फुटबाल के मैदानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये लोग अपने सामानों के साथ सड़कों पर देखे गए।
A picture is emerging of devastation in #Haiti and many losses – of lives, of homes, of health services. IFRC is supporting the Haitian Red Cross @KwaWouj as rescue and relief efforts gather pace pic.twitter.com/Qopxwg8Xxb
— Francesco Rocca (@Francescorocca) August 15, 2021
अमेरिकी जियोजॉकिल सर्वे डिपार्टमेंट के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्व में 12 किलोमीटर दूर संत लुइस दु सुड में था।
A severe earthquake in #Haiti has collapsed hospitals, schools and homes, taken hundreds of lives and left communities in crisis.@UNICEFHaiti is delivering emergency medical supplies and working to keep children and families safe in the difficult hours ahead. pic.twitter.com/HT1DGzD4lZ
— UNICEF (@UNICEF) August 15, 2021
मौसम विभाग ने हैती के हालात और खराब होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने हैती और डोमिनिकन रिपब्लिकन में 4 से 8 इंच (10 से 20 सेंटीमीटर) बारिश का अनुमान लगाया है, जो द्वीप के कुछ दक्षिणी हिस्सों में 15 इंच तक है।
We heard the voices crying out #Haiti pic.twitter.com/5hfGuh1GTS
— MORGAN HERITAGE (@morganheritage) August 15, 2021
इस भीषण भूकंप पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से हैती को अमेरिकी सहायता के लिए भी मंजूरी दी है।
The death toll in Haiti’s powerful earthquake jumped to over 700 on Sunday as crews desperately dug through collapsed buildings for survivors in the Caribbean nation still reeling from its president’s assassination https://t.co/rwIheB4f6Y
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि वह इस परिस्थिति में हैती के लोगों के साथ खड़ा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंध जरूरतें पूरी करने में मदद कर रहा है। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा है कि भूकंप ने देश के दक्षिणी इलाके में बहुत बड़ी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि सरकारी तंत्र को पीड़ितों की मदद में लगाया गया है। भूकंप की वजह से प्रधानमंत्री हेनरी को अगले एक महीने के लिए देश में आपातकाल लगाने की घोषणा करनी पड़ी है।
At least 227 people have died after a 7.2 magnitude earthquake hit Haiti today, according to the country’s civil protection service. Haiti needs our support. Please send any resources to reputable organizations to ensure the delivery to the people. #Haiti https://t.co/wnahRKXDwV
— Allen Ellison Democrat for US Senate Florida (@AllenLEllison) August 14, 2021


