अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा, राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद अशरफ गनी तजाकिस्तान रवाना

काबुल : अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो गया। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने रविवार रात तालिबान कमांडर के हवाले से खबर दी कि अफगान राष्ट्रपति भवन पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अशरफ गनी ने राष्ट्रपति पद छोड़ दिया और वे तजाकिस्तान चले गए। रायटर्स ने खबर दी है कि गनी तालिबान से शांतिवार्ता करने में विफल रहे।
Taliban commanders say they have taken control of Afghan presidential palace pic.twitter.com/3dGG0GH9J8
— Reuters (@Reuters) August 15, 2021
तालिबान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अफगानिस्तान में कोई अंतरिम या इस संक्रमण के दौर के बीच की सरकार नहीं होगी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि देश में लूट और अराजकता को रोकने के लिए उसकी सेना काबुल व अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में प्रवेश रोकेगी और उन चौकियों पर कब्जा करेगी जिन्हें सुरक्षा बलों ने खाली कर दिया है। उसने लोगों से यह अपील की है कि वे तालिबान लड़ाकों के प्रवेश से घराबएं नहीं।
Taliban officials: there will be no transitional government in Afghanistan https://t.co/qBQx8Ryoqk pic.twitter.com/IwMlBiqIwM
— Reuters (@Reuters) August 15, 2021
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में भयंकर डर का माहौल है। भारत ने अपने विमान से अपने नागरिकों को संकटग्रस्त देश से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और उसकी स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है।
#UPDATE | Air India flight AI244 carrying 129 passengers from Kabul, Afghanistan lands in Delhi https://t.co/p6ZfZ7k81d
— ANI (@ANI) August 15, 2021
Taliban commanders say they have taken control of Afghan presidential palace pic.twitter.com/3dGG0GH9J8
— Reuters (@Reuters) August 15, 2021
#WATCH | “I can’t believe the world abandoned #Afghanistan. Our friends are going to get killed. They (Taliban) are going to kill us. Our women are not going to have any more rights,” says a woman who arrived in Delhi from Kabul pic.twitter.com/4mLiKFHApG
— ANI (@ANI) August 15, 2021
तालिबान के नंबर दो नेता मुल्ला बरादर अशरफ गनी से सत्ता हस्तांतरण का वार्ताकार था और तालिबान के द्वारा अंतरिम संरकार गठित नहीं किए जाने के ऐलान से यह स्पष्ट है कि वह अपनी पूर्ण हुकूमत घोषित करेगा और स्थायी राष्ट्रप्रमुख चुनेगा। इस नाम पर मुल्ला बरादर के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
भारत में रह रहे अफगान चिंतित, अफगानिस्तान से लौटे लोगों में भय
तालिबान के कब्जे के बाद भारत में रह रहे अफगान नागरिक अपने मुल्क को लेकर चिंतित हैं। उन्हें भय है कि लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा, बड़े पैमाने पर कत्ले आम हो सकता है और महिलाओं-बच्चों के साथ बेहद बुरा व्यवहार हो सकता है।
अफगानिस्तान से भारत लायी गयी एक महिला एयरपोर्ट पर प्रेस से बात करते हुए रो पड़ीं औंर उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि दुनिया अफगानिस्तान को इस तरह अलग-थलग छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त वहां मारे जाएंगे। तालिबान हमलोगों की हत्या करने जा रहे हैं। हमारी महिलाओं के पास अब कोई अधिकार नहीं रहेगा।
#WATCH | “I can’t believe the world abandoned #Afghanistan. Our friends are going to get killed. They (Taliban) are going to kill us. Our women are not going to have any more rights,” says a woman who arrived in Delhi from Kabul pic.twitter.com/4mLiKFHApG
— ANI (@ANI) August 15, 2021
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के चचेरे भाई व पूर्व सांसद जमील करजई ने कहा है कि जब मैंने शहर छोड़ा तब काबुल पर तालिबान का कब्थ्जा था। मुझे लगता है कि वहां एक नयी सरकार होगी। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ हुआ वह अशरफ गनी की वजह से हुआ है। उन्होंने अफगानिस्तान को धोखा दिया है। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।
अफगान नागरिक आरिफा ने कहा है कि वे चैन से सो व खा नहीं पा रही हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि वहां की स्थिति बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कि हम चादरी नहीं पहनना चाहते हैं।
The situation is really dangerous there. We don’t want to wear Chadaree. I want freedom. I am not able to sleep & eat in peace, says Arifa, an Afghan national pic.twitter.com/pAJ5mERgsj
— ANI (@ANI) August 15, 2021
वहीं, अफगान नागरिक अब्दुल काजीर ने कहा कि मेरे रिश्तेदार अफगानिस्तान के हैरात में रहते हैं। वहां सब कुछ बंद है। महिलाओं व लड़कियों को बिना चादरी पहने बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हम आजादी चाहते हैं।
“My relatives live in Herat, Afghanistan. Everything is shut there. There is no peace. Women and girls are not allowed to go outside without wearing Chadaree. We want independence,” says Abdul Kazir pic.twitter.com/7RPuHEkhaP
— ANI (@ANI) August 15, 2021
दिल्ली के जंगपुरा में रह रहे अफगान नागरिक हिदायतुल्ला कहते हैं कि नेता भाग रहे हैं और नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने अपने दोस्तों से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया कि तालिबान ने काबुल में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में इस युद्ध के कारण मैंने अपने चचेरे भाई को खो दिया है।
Delhi | Afghan nationals are worried over developments back home
“Leaders are running away & civilians are facing hardships. I’ve spoken to my friends who told me that Taliban have entered Kabul. Recently I’ve lost my cousin due to this war,” says Hidayatullah in Jangpura pic.twitter.com/tDlsvBnVfg
— ANI (@ANI) August 15, 2021
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के चचेरे भाई व पूर्व सांसद जमील करजई ने कहा है कि जब मैंने शहर छोड़ा तब काबुल पर तालिबान का कब्थ्जा था। मुझे लगता है कि वहां एक नयी सरकार होगी। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ हुआ वह अशरफ गनी की वजह से हुआ है। उन्होंने अफगानिस्तान को धोखा दिया है। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।
Kabul was occupied by Taliban when I left the city. I think there will be a new govt…Whatever has happened has happened because of Ashraf Ghani. He betrayed Afghanistan. People will not forgive him: Jamil Karzai, former MP & second cousin to former Afghan President Hamid Karzai pic.twitter.com/o5kz9H5YmF
— ANI (@ANI) August 15, 2021
सत्ता परिवर्तन आराम से होने पर जानमाल का नुकसान नहीं : तालिबान
तालिबान ने एक बयान में पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर सत्ता परिवर्तन आराम से होता है तो जानमाल का नुकसान नहीं होगा। तालिबान के आतंकी काबुल के कलाकान, काराबाग और पगमान जिलों में पहुंच गए हैं और कब्जा कर लिया है। तालिबान ने सबको घर पर ही रहने की धमकी देकर कहा है कि कोई देश छोड़ने की कोशिश भी ना करे। तालिबान ने अफगानिस्तान में विदेशियों से कहा कि वे चले जाएं या उग्रवादियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। महिलाओं से संरक्षित क्षेत्रों में जाने का आग्रह किया है।
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुलाई बैठक
रूस ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है। रूस का कहना है कि अफगानिस्तान की चिंताजनक स्थिति में अमेरिका का एक और प्रयोग विफल हुआ है। रूस ने अपने एसएफ को अफगान सीमाओं के पास हथियार से लैस करके तैनात किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 20 साल पहले बेदखल किए जाने के बाद रविवार को तालिबान अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के सबसे करीब आ गया। अफ़ग़ान सरकार का पतन एक ख़तरनाक गति से हुआ, जिससे अधिकांश सहयोगी स्तब्ध रह गए क्योंकि वे अपने अधिकारियों और नागरिकों को देश से निकालने के लिए कोशिश कर रहे थे।
ब्रिटेन सरकार ने अपने राजदूत को एयरलिफ्ट करने का फैसला किया
अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटों बलों की वापसी से पहले तालिबान देश पर हर ओर से कब्जा करता जा रहा है। तालिबान ने पिछले सप्ताह में अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद अफगानिस्तान की केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है। उधर, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने वहां मौजूद अपने राजनयिक स्टाफ की मदद के लिए सैनिकों को भेजा है। ब्रिटेन सरकार ने अपने राजदूत को एयरलिफ्ट करने का फैसला किया है।
तालिबान ने सबसे बड़ी बगराम जेल पर कब्जा किया
तालिबान ने सबसे बड़ी बगराम जेल पर कब्जा कर लिया है। यहां बंद तालिबानी कैदियों को मुक्त कर दिया गया है। इसे अमेरिका द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था लेकिन एक जुलाई के बाद यह अफगानिस्तान सेना के नियंत्रण में आ गई थी।




