अफगानिस्तान पर अब तालिबान की हुकूमत? राष्ट्रपति गनी सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार, वार्ता जारी

इस बीच एएफपी ने एक बड़ी खबर दी है कि नाटो ने कहा है कि राजनीतिक समाधान पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।
#BREAKING Political solution in Afghanistan ‘more urgent than ever’: NATO pic.twitter.com/ItbWkBey6A
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
एयर इंडिया का विमान काबुल पहुंचा है और वहां से भारत के नागरिकों को लाने की तैयारी है। हालांकि दूतावास से कर्मियों को निकालने की अभी चर्चा नहीं है।
अमेरिकी दूतावास पर हेलिकॉप्टर पहुंचा है और वहां गोपनीय दस्तावेज जलाकर नष्ट कर दिए गए है।
अमेरिका ने अपने तीन हजार सैनिक अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए तैनात किया है।
उधर, इंग्लैंड अपने दूतावास से लोगों को एयर लिफृट करने की तैयारी में है।
#BREAKING UK PM will seek to recall parliament next week over Afghanistan crisis: domestic media pic.twitter.com/AS0MRGbBr4
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
काबुल : अफगानिस्तान पर आखिरकार तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबान लड़ाके रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंच गए और उस पर कब्जा कर लिया। उससे पहले रविवार सुबही ही वे जलालाबाद पहुंचे थे और उस पर कब्जा कर लिया था, जबकि दो दिन पहले देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा किया था। अफगानिस्तान लड़ाकों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान को सत्ता सौंप देंगे व खुद इस्तीफा दे देंगे।
#BREAKING Afghan President Ghani urges government forces to maintain Kabul law and order pic.twitter.com/iqX8y1t2OR
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
देश के आंतरिक मामलों के मंत्री ने पहले ही बयान दिया था कि शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता तालिबान को सौंप दी जाएगी। खबर लिखे जाने वक्त राष्ट्रपति भवन में मौजूदा सरकार व तालिबान प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है।
तालिबान लड़ाकों ने काबुल जेल पांच हजार कैदियों को छुड़ा लिया है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा है कि तालिबान ने काबुल पर हमला नहीं करने की बात मान ली है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण चाहते हैं और ऐसे ही होगा। उन्होंने नागरिकों से अपनी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहने को कहा है।
वहीं, अफगान रक्षामंत्री ने कहा है कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय फौज से भी मदद ली जा सकती है।
अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी के बाद वहां के सैनिकों की स्थिति लगातार कमजोर होती गयी और तालिबान का कब्जा देश के भूभाग पर बढता गया। अमेरिकी फौज को वापस लेने का फैसला वहां के नए राष्ट्रपति जे बिडेन ने किया था।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जे बिडेन ने कहा था, कि यदि अफगान सेना अपने देश पर कब्जा नहीं बनाए रख सकती है तो एक और साल या पांच साल के लिए अमेरिकी फौज की मौजूदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि दूसरे देश के नागरिक संघर्ष में अमेरिकी फौज की अंतहीन उपस्थिति मुझे मंजूर नहीं है।
उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज तालिबान के काबुल में प्रवेश के बाद कहा है कि अफगानिस्तान की लगातार बिगड़ती स्थिति से हम चिंतित है…हमने अपना दूतावास वहां बंद करने का निर्णय नहीं लिया है। ध्यान रहे कि पाकिस्तान पर तालिबान को पोषित करने का आरोप लगता रहा है।


