अफगानिस्तान की राजधानी में चारों ओर से घुसे तालिबान, दुनिया में बढी चिंता

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को चारों ओर से घेरे तालिबान रविवार को उसके अंदर प्रवेश कर गए।न्यूज एजेंसी राइटर्स ने खबर दी है कि तालिबान लड़ाके चारों ओर से काबुल में प्रवेश कर गए हैं। आशंका है कि तालिबान राजधानी पर अपने कब्जे का ऐलान कर दें। न्यूज एजेंसी एएफपी ने तालिबान के काबुल में घुसने की खबर दी है। हालांकि इसके बाद तालिबान विद्रोहियों के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर आयी है कि तालिबान लड़ाकों को काबुल के प्रवेश द्वार पर रहने को कहा गया है और शहर में फिलहाल प्रवेश नहीं करने को कहा गया है।
The Taliban have begun entering the Afghan capital Kabul from all sides, the Afghan interior ministry said on Sunday: Reuters pic.twitter.com/LYsCBviOHk
— ANI (@ANI) August 15, 2021
#BREAKING Taliban capture Jalalabad: residents; Kabul only major Afghan city in govt control pic.twitter.com/MN2wmYr62M
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
तालिबान लड़ाकों को रविवार को गेट पर प्रतीक्षा करने को का गया था। उनके प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अफगान सुरक्षा बलों के पूर्ण रूप से विफल होने के बाद काबुल के कुछ उपनगरीय इलाकों में उसके लड़ाकों ने शांतिपूर्वक प्रवेश किया है।
#UPDATE Taliban fighters were ordered Sunday to wait at the gates of #Kabul and not enter the Afghan capital, an insurgent spokesman said, after the complete collapse of the country’s security forces, though residents reported insurgents had peacefully entered some outer suburbs pic.twitter.com/furPbNGgNy
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
एक दिन पहले तालिबान काबुल से कुछ किमी दूर थे और उसके पहले उन्होंने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद अफगान फोर्स की स्थिति कमजोर हुई और तालिबान का कब्जा लगातार अधिक बड़े भूभाग पर बढता गया।
#BREAKING Taliban capture Jalalabad: residents; Kabul only major Afghan city in govt control pic.twitter.com/MN2wmYr62M
— AFP News Agency (@AFP) August 15, 2021
इससे पहले आज सुबह न्यूज एजेंसी एएफपी ने खबर दी थी कि तालिबान ने जलालाबाद पर कब्जा कर लिया है और काबुल देश का एकमात्र प्रमुख शहर बचा है जिस पर उसका कब्जा नहीं है।


