ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की सदस्यों को 50 लाख देगी हेमंत सरकार, घर भी बनवाएगी

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली प्रदेश की सदस्यों को राज्य सरकार अपने कोष से 50 लाख रुपये देगी। इसके साथ ही वह उनके जीर्ण घरों का भी निर्माण करवाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की शाम इसका ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश की खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देने के साथ ही उनके टूटे घर भी हम बनवाएंगे।
All members of the women’s hockey team, from Jharkhand*, that participated in #Olympics, will be given Rs 50 Lakhs each. Their ancestral houses will be rebuilt into ‘pakka houses’: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren
(File photo) pic.twitter.com/IHF80PlLiE
— ANI (@ANI) August 6, 2021
उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपने सूबे की महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
मालूम हो कि सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे महिला हॉकी टीम की एक अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन भी किया। भारतीय महिला हॉकी टीम भले इंग्लैंड के साथ मुकाबले में आखिर में चूक गयी और मैडल से वंचित रह गयी, लेकिन उसके खेल के तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया। निक्की प्रधान भी ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली झारखंड से आने वाली खिलाड़ी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात की और उनके मेडल से चुकने के बाद भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की और कहा कि भविष्य अभी उनके पास है।
#WATCH | Indian Women’s hockey team breaks down during telephonic conversation with Prime Minister Narendra Modi. He appreciates them for their performance at #Tokyo2020 pic.twitter.com/n2eWP9Omzj
— ANI (@ANI) August 6, 2021
Spoke to the stars of Indian Women #Hockey Team and congratulated them for their exemplary performance in #Tokyo2020. They may have lost the match, but they have won over a billion hearts. May the team continue to inspire and set the path for a golden future. #Cheer4India pic.twitter.com/7GshNwZWNm
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 6, 2021


