मेडिकल पाठ्यक्रम में OBC को 27 प्रतिशत व EWS को 10 प्रतिशत आरक्षण

Medical Education 27 percent reservation for OBC and 10 percent for EWS in medical courses

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मेडिकल कोर्स में नामांकन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को मंजूर कर लिया है। सरकार के इस फैसले के अनुसार, एमबीबीएस और बीडीएस के स्नातक पाठ्यक्रम, पीजी कोर्स एवं डिप्लोमा स्तर के मेडिकल कोर्स में छात्रों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे करीब 5550 छात्रों को लाभ होगा।

मेडिकल कोर्स में दाखिले में आरक्षण की यह व्यवस्था वर्ष 2021-22 से ही लागू होगी। देश भर में ऑल इंडिया कोटे के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एवं डेंटल कोर्स में छात्रों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर ओबीसी व इडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण लागू करने की मांग की थी।

इस फैसले से हर साल एमबीबीएस कोर्स में ओबीसी वर्ग के करीब 1500, पोस्टग्रेजुएट में 2500 ओबीसी छात्रों को लाभ मिलेगा। वहीं इडब्ल्यूएस के करीब 550 छात्रों को एमबीबीएस में और 1000 छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट में इसका लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More