पोर्न फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा की रिमांड अवधि अदालत ने 14 दिन बढाई

Maharashtra : A court in Mumbai sends actor Shilpa Shetty’s husband Raj Kundra and Ryan Thorpe to judicial custody for 14 days in the pornography racket case

मुंबई : पोर्न फिल्मों के निर्माण एवं कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कारोबारी राज कुंद्रा की हिरासत अवधि मंगलवार को 14 दिन के लिए बढा दी है। मुंबई की एक अदालत ने आज राज कुंद्रा को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

45 वर्षीय कारोबारी राज कुंद्रा को पिछले ही सप्ताह मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पुलिस ने उसे बैठा कर पूछताछ की।


राज कुंद्रा से जुड़े नए खुलासे रोज हो रहे हैं। वयस्क फिल्म की कई अभिनेत्रियों ने भी उसके बारे में कई खुलासे किए हैं, जिसमें गहना वशिष्ठ और पूनम पांडेय का नाम प्रमुख है। उस पर दबाव बनाने, ब्लैकमेल करने जैसे आरोप भी लग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गहना वशिष्ठ ने कहा है कि राज कुंद्रा बॉलीफेम नाम से एक नया एल्पीकेशन लांच करने वाला था जिसमें वह अपनी शाली व शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाला था।

गहना के अनुसार, वह राज की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले उसके दफ्तर गयी थी, जहां उसे इस एप्लीकेशन के लांच किए जाने के बारे मंे पता चला था। इसमें चैट शोज, म्यूजिक वीडियो व फीचर फिल्में लोड की जानी थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More