पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, 1983 में विश्व कप टीम के थे हिस्सा

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार, 13 जुलाई 2021 को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। यषपाल शर्मा 1983 में भारत के विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उनके निधन पर विभिन्न हस्तियों ने दुख प्रकट किया है। 66 वर्षीय यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 1985 में उन्होंने आखिरी वनडे खेला था।
1983 के विश्व कप के बाद यशपाल शर्मा का कैरियर ढलान पर जाने लगा था और बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। 11 अगस्त 1954 को यशपाल शर्मा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था।
Yashpal Sharma, a member of the 1983 Cricket World Cup-winning team, died of cardiac arrest this morning. pic.twitter.com/9GaDPMsKyZ
— ANI (@ANI) July 13, 2021
यशपाल शर्मा के भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
यशपाल शर्मा अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा के निधन से दुखी हूं। उनका एक शानदार करियर था और 1983 विश्व कप में भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह एक अंपायर और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
Saddened by the passing away of ace cricketer & 1983 World Cup winning member Sh Yashpal Sharma.
He had an illustrious career & was India’s second-highest run getter at the 1983 World Cup. He was also an umpire and national selector. His contribution won’t be forgotten.
ॐ शांति pic.twitter.com/fhra6UcngV
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 13, 2021


