सांसद निशिकांत दुबे को बाहरी और भगोड़ा हैं, प्रशासन गिरफ्तार करे : इरफान अंसारी

जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बाहरी और भगोड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि सांसद मधुपुर पहंुच कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार को चुनौतियां दे रहे हैं।
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि निशिकांत दुबे पर कई मुकदमे चल रहे हैं जिस कारण वे मधुपुर नहीं चढे थे, फिर आज अचानक वे इस चुनावी माहौल में वहां कैसे आ गए, यह जांच का विषय है। अगर उन्होंने कोर्ट से बेल लिया है तो उसे सार्वजनिक करें। अन्यथा प्रशासन से हमारी मांग है कि उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए और सलाखों के पीछे भेजा जाए।
इरफान अंसारी ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। सांसद को भी मनमानी नहीं करने दिया जाएगा। मालूम हो कि निशिकांत दुबे व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश आज एक साथ मधुपुर भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के नामांकन में पहुंचे थे।




