मधुपुर : गंगा नारायण के नामांकन में पहुंचे दीपक प्रकाश, अन्नपूर्णा, निशिकांत, सुनील सोरेन, लुईस, जनसभा Live

मधुपुर : झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट पर से आज भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह नामांकन दाखिल कर रहे हैं। यह सीट दिवंगत झामुमो नेता हाजी हुसैन अंसारी के असामयिक निधन के कारण खाली हुई है और झामुमो ने यहां से उनके बेटे हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है।
गंगा नारायण के नामांकन में झारखंड भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, विधायक नारायण दास सहित कई अन्य नेता पहुंचे हैं।
LIVE: मधुपुर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी श्री गंगा नारायण सिंह नामांकन कार्यक्रम व जनसभा..https://t.co/Cwgp6FA99x
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) March 30, 2021
दीपक प्रकाश व निशिकांत का स्टेशन पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उसके बाद वे दोनों नेता नामांकन से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करने गए।
जनसभा को संबोधित करते हुए लुईस मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हफीजुल को बिना विधायक बने मंत्री बना दिया ताकि वे मधुपुर का खजाना लूट सके। उन्होंने कहा कि मधुपुर का खजाना मंत्री का नहीं आपका है, जनता का है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है। लोगों को यह पता है कि उन्होंने झूठ बोल कर सरकार बनायी है। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव में हेमंत सरकार की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के हित में काम करती है।




