किसानों का आज भारत बंद, प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बाॅर्डर को किया बंद, जानें कहां है क्या हाल

नयी दिल्ली : किसान संगठनों ने शुक्रवार को नए कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है और इसको लेकर वे सड़क पर उतर कर बंद कर रहे हैं। किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली-यूपी के बीच के गाजीपुर बाॅर्डर को जाम कर दिया है। किसानों ने आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

किसानों ने अंबाला में शानपुर के निकट जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। किसानों ने दिल्ली के सिंघु बाॅर्डर पर आज जाम लगाया है।


विशाखापट्टनम में इस बंद को वाम दलों का समर्थन मिल रहा है। मड्डीलापेलम जंक्शन के निकट वाम पार्टियों विरोध कर रहे हैं। यहां पर किसान विजाग स्टील प्लांट के निजीकरण के खिलाफ भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More