अंक ज्योतिष के अनुसार इस बार होली में बन रहे हैं अद्भुत संयोग

हिंदू धर्म में सनातन काल से होली का विशेष महत्व रहा है। इस दिन सभी जाति के लोग आपस में एक दूसरे से गिले शिकवे भूला कर गले मिलते हैं एवं रंगोत्सव मनाते हैं।

होली का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि से प्रतिपदा तक मनाया जाता है। विशेष रूप से दो दिन होली हम मनाते हैं। प्रथम दिन होलिका दहन एवं उसके दूसरे दिन रंगोत्सव मनाते हैं।

इस बार होलिका दहन .28 मार्च 2021 रविवार शायं 07.30 से श्रेष्ठ मुहूर्त हैं।

होली रंगोत्सव .29 मार्च 2021 को पूरे देशभर में सर्वमान्य होगा।

अंक ज्योतिष अभिषेक पाण्डेय के अनुसार, रंगोत्सव 29 मार्च 2021 बहुत ही अद्भूत संयोग लेकर आ रहा है। उनके अनुसार यह पूरा वर्ष बुध राजा है। 2021 के एवं होली 29 मार्च सूर्य को दर्शा रही है। बुध एवं सूर्य का मिलन पिता-पुत्र का मिलन है। जो की बहुत शुभ है एवं मंगलकारी है। मानसिक परेशानी कम होगी एवं नयी उर्जा का संचार होगा । उन्होंने बताया कि साथ ही होलिका दहन में कुछ छोटे उपाय करने से आप क्रूर ग्रह को शांत कर सकते हैं। होलिका दहन में हरी इलायची अर्पण करें। चंदन की लकड़ी अर्पण करें, उपला विशेष रूप से अर्पण करें एवं विशेष रूप से प्रार्थना करने से बड़े-बड़े रोग एवं ग्रह शांत हो जाते हैं। दूसरे दिन यानी की होली के दिन प्रातः होलिका के राख को लगाने से आरोग्यता एवं नकारात्मक उर्जा शांत होती हैं।

अभिषेक पाण्डेय
(Numerologist)

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More