दुमका : आदिवासी युवती से मारपीट करने वाला मकान मालिक मोहन सिंह गिरफ्तार

दुमका : दुमका के राखाबनी इलाके में एक मकान मालिक मोहन सिंह द्वारा अपनी किरायादार आदिवासी युवती एलिजाबेथ सोरेन द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मोहन सिंह को दुमका पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस ने विधायक लोबिन हेंब्रम के धरने के बाद की। इससे पहले उक्त युवती के मामले की पुलिस ने सुध नहीं ली थी, यहां तक की डीसी कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हो सका था।

युवती एलिजाबेथ पढाई करने के साथ पार्टटाइम जॉब कर अपना गुजर करती हैं। उनका आरोप है कि मोहन सिंह ने उनसे 50 हजार रुपये एडवांस मांगा और ऐसा कर पाने में असमर्थ होने की बात कहने पर उनका सारा सार्टिफिकेट ले लिया। इसके बाद एक दिन जब वह काम से शाम मंें लौटी तो उनके कमरे में ताला मार दिया। युवती ने चाभी मांगी तो देने से इनकार कर दिया, इसके बाद उन्होंने अपने कमरे का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद मोहन सिंह ने बुरी तरह से उसकी पिटाई की और घर में बंधक बना कर रखा।

इसके बाद लड़की बहाना बनाकर बाहर निकली और अपनी पहचान के एक शख्स को बुलाकर सदर अस्पताल में इलाज कराया व नगर थाने एवं एससी-एसटी थाने में शिकायत दर्ज करायी। एससी-एसटी थाने में कार्रवाई के बजाय मकान मालिक से सुलह करा दिया।

लोबिन हेंब्रम ने इसको लेकर एससी-एसटी थाने के एएसआइ रामवचन राम को फटकार लगायी। विधायक के नगर थाने में साढे तीन घंटे के धरना के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More