तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान निधन

नयी दिल्ली : तमिलनाडु में पिछले सप्ताह वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न हस्तियों ने शोक जताया है।

आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 सैन्य अधिकारियों-कर्मियों की मौत हो गयी थी। इस हादसे में एकमात्र जीवित कैप्टन वरुण सिंह बचे थे। उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 15 दिसंबर 2021 को दिन को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना एयर फोर्स ने दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने वीरता और अत्यधिक पेशेवर तरीके से देश की सेवा की। मैं उनके निधन से बेहद दुःखी हूं। देश उनकी समृद्ध सेवा को कभी भूला नहीं सकेगा। उनके परिजनों एवं मित्रों के प्रति संवेदना।


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, दुर्घटना के बाद वरुण सिंह जीवन-मौत के बीच जूझ रहे थे, डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की उनको बचाने की लेकिन ईश्वर के सामने हम सब मज़बूर होते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More