जश्न मनाने के साथ किसान आंदोलनकारी लौटने लगे घर, टिकैत बोले हम अभी 15 तक टिके रहेंगे

नयी दिल्ली : एक साल से अधिक समय से आंदोलनरत किसान शनिवार सुबह अपने-अपने घरों को लौटने लगे। किसानों संगठनों ने पिछले साल 26 नवंबर को दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कानूनों को आखिरकार पिछले महीने 19 तारीख को वापस ले लिया, जिसके बाद सरकार किसानों से अपील कर रही थी कि वे घरों को लौट जाएं। हालांकि किसान एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे थे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर किसान जश्न मनाते दिखे। प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर व गाीजपुर बॉर्डर को भी खाली कर रहे हैं।


वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि, आज से किसान अपने.अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को घर जाएंगे क्योंकि देश में हज़ारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे।


किसान धरना स्थल से अपना टैंट व अन्य सामान हटा रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More