उत्तरप्रदेश में टेट का पेपर लीक, अबतक 23 लोग गिरफ्तार, फिर होगी परीक्षा

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक नया झमेला हा गया है। उत्तरप्रदेश टेट यानी उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया। इस मामले में यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबतक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की धड़-पकड़ की कोशिश जारी है।


इस मामले में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा, यूपी टेट परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है। इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है। एक महीने के भीतर परीक्षार्थियों से बिना शुल्क लिए पुनः परीक्षा करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी एसटीएफ को जांच सौंप दी गयी है। यूपी टेट की परीक्षा आज ही यानी 28 नवंबर 2021 को होने वाली थी।


इस मामले में यूपी के एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि यूपी टेट पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से हमने अब तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से परीक्षा पत्र की फोटोकॉपी मिली है। परीक्षा को एक महीने के अंदर फिर से कराई जाएगी।

प्रशांत कुमार ने कहा, जो लोग पकड़े गए हैं उसमें कुछ लोग बिहार से हैं। जांच जारी है। परीक्षार्थियों से परिवहन में कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। बच्चे एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More